गिलट कारखाने से लाखों की धातु चोरी, सीसीटीवी में कैद
आगरा, मई 31 -- अमरपुरा कलवारी (जगदीशपुरा) में गिलट पायल निर्माण कारखाने में एडजस्ट फैन को तोड़कर दाखिल हुए चोर, लाखों का धातु चुरा ले गए। आरोपितों की करतूत अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के तीसरे दिन कारखाना संचालक को चोरी का जानकारी हुए। उसके होश उड़ गए। पीड़ित राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गिलट पायल निर्माण का कारखाना चलाते हैं। मजदूरी पर कार्य होता है। घटना 24 मई रात की है। अज्ञात चोरों ने कारखाने के पीछे लगे एडजस्ट फैन को तोड़ा, सीढ़ी लगाकर कारखाने में दाखिल हुए। आरोपित अंदर से करीब 200 किलो गिलट की पायल और 175 किलो निकिल चोरी कर ले गए। सोमवार को कारखाने की साप्ताहिक छुट्टी होने से किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई। मंगलवार सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.