नई दिल्ली, जून 6 -- India-Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच गिलगित-बाल्टिस्तान में होने वाले चुनावों को लेकर तल्खी और बढ़ गई है। भारत सरकार ने पाकिस्तान द्वारा इस क्षेत्र में तथाकथित आम चुनाव कराने की योजनाओं पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। भारत ने साफ शब्दों में दोहराया है कि यह पूरा क्षेत्र भारत का अभिन्न हिस्सा है, जिस पर पाकिस्तान ने अवैध और जबरन कब्जा कर रखा है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पाकिस्तान की इस चुनावी कवायद को पूरी तरह खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा, "भारत सरकार ने पाकिस्तान के अवैध और जबरन कब्जे वाले भारतीय क्षेत्रों में आगामी 7 जून को तथाकथित गिलगित-बाल्टिस्तान विधानसभा के लिए आम चुनाव कराने की योजनाओं को लेकर पाकिस्तान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है।" भारत ने जोर...