भागलपुर, अक्टूबर 6 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। राज्य के दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के सदस्यों को उन्नत दुधारू पशुओं की खरीद के लिए सरकार ऋण मुहैया कराएगी। दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड (कॉम्फेड) से संबद्ध समिति के 20 हजार सदस्य प्रतिवर्ष तीन गाय और दो भैंस की खरीद कर सकेंगे। यह योजना बिहार के सभी जिलों में लगातार तीन वित्तीय वर्षों में चलाई जाएगी। एक पशु के लिए एक लाख रुपए का ऋण दिया जाएगा। योजना का मकसद राज्य में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि व उत्पादन में बढ़ोतरी करना है। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने मुख्यमंत्री गौधन विकास ऋण योजना के लिए 160 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। डेयरी खोलने के लिए जर्सी, गिर, साहिवाल, रेड सिंधी गाय, मुर्रा भैंस की खरीद होगी。

योजना के उद्देश्य विभाग ने जिलों को भेजे गए पत्र में कहा कि राज्य में दुग्ध उत्पादन ...