एटा, फरवरी 6 -- ब्लॉक मारहरा के गांव गिरौरा में चार खसरा पॉजिटिव रोगी निकले हैं। गांव में खसरा फैलने की सूचना पर पहुंची मिरहची की टीम ने गांव से पांच बच्चों के सैंपल लिए थे। जांच में चार पॉजिटिव निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम खसरा के टीकाकरण के लिए सर्वे कर रही है। ब्लॉक जैथरा के कठिंगरा से सीएचसी जैथरा की टीम ने तीन बच्चों की खसरा जांच को सैंपल लेकर भेजे हैं। संभावित खसरा रोगी मिलने के बाद गांव में टीकाकरण कराने को सर्वे कराया जाएगा। एमओआईसी मारहरा डा. रविरंजन ने बताया कि 29 जनवरी को गांव में खसरा फैलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर गांव में सीएचसी मारहरा और मारहरा की टीम भेजी गई। टीमों ने गांव में पहुंचकर पांच बच्चों की खसरा जांच के लिए सैंपल लिए थे। सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद पांच माह का शोएब और पांच माह की सना पुत्री मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.