गिरोह बनाकर अवैध वसूली करने वाले तीन गिरफ्तार
बागेश्वर, अगस्त 24 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत कपकोट पुलिस ने गिरोह बनाकर अवैध धनोपार्जन और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को रविवार शाम कपकोट-भराड़ी रोड स्थित बिट्टू गैराज के पास से पकड़ा। सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार ललित कठायत उर्फ लक्की कठायत पुत्र खुशाल सिंह, तनुज गड़िया उर्फ तारा सिंह पुत्र आनंद सिंह और ललित भाकुनी पुत्र स्व. देवेंद्र सिंह आपस में संगठित होकर आर्थिक लाभ के लिए योजनाबद्ध तरीके से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे। मामले में 10 जुलाई को कपकोट थाने में धारा 2/3 गिरोह एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 और धारा 111 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.