लखनऊ, दिसम्बर 11 -- दोनों आरोपियों ने एसटीएफ को नेटवर्क से जुड़े कई राज बताए सीतापुर की दो निरस्त फर्मो के नाम से भी बिल बनाए गए लखनऊ, विशेष संवाददाता कफ सिरप की तस्करी में लगे इस गिरोह का मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल अपने साथियों के साथ गिरोह को मजबूत करता रहा। लोगों को जोड़ने के साथ ही वह फर्जी दस्तावेजों से कम्पनी पर कम्पनी बनाता रहा। फिर इन कम्पनियों के नाम से ही फर्जी ई-बिल बनाकर कागजों पर सप्लाई दिखाकर तस्करी करने में लगा रहा। सीतापुर में निरस्त की जा चुकी दो मेडिकल फर्मों के नाम से भी इन लोगों ने फर्जी बिल बना डाले। ऐसे कई राज दोनों आरोपी भाइयों अभिषेक और शुभम शर्मा ने एसटीएफ के सामने खोले। आरोपी अभिषेक ने बताया कि विभोर ने दिल्ली में एक फर्म एवी फार्मास्यूटिकल्स पप्पन यादव के साझे में बनवाई थी। इसका सारा काम विभोर और विशाल के कहने पर ...