बिजनौर, जुलाई 10 -- बिजनौर। बिजनौर से संचालित साइबर ठगी के जिस गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है, वह पिछले करीब दो वर्षों से देशभर के लोगों को अपना शिकार बना रहा था। गिरोह के सदस्यों ने इस दौरान देशभर में सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बनाया है। जिसकी जांच अभी चल रही है।

पुलिस जांच की जानकारी सीओ चांदपुर देशदीपक सिंह ने बताया कि गिरोह ने परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से मिलती-जुलती वेबसाइटें तैयार की थीं। इनका डिजाइन इतना वास्तविक बनाया गया था कि अधिकांश लोग धोखे में आकर इन्हें सरकारी पोर्टल ही समझते थे। वेबसाइटों के निर्माण में आधुनिक तकनीकी संसाधनों और एआई टूल्स का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे वेबसाइट का स्वरूप पूरी तरह असली जैसा दिखाई देता था।

शिकायतों का विस्तार राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दिल्ली, पंजाब, गुजरात, महाराष्...