अंबेडकर नगर, अप्रैल 19 -- जहांगीरगंज। भगवान परशुराम की जयंती पर जल्लापुर गिरैया बाजार में गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श पर चलकर ही अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा सकती है। इस मौके पर शिक्षक नेता उदय राज मिश्र, आचार्य पंडित राकेश महाराज, पूर्व प्रधान वीरेंद्र तिवारी, इंद्रजीत सिंह, देवी प्रसाद चतुर्वेदी समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं परशुराम जयंती पर रामनगर से हिंदूवादी नेता कमलेश मिश्र, विनय पांडे, राहुल उपाध्याय, अभिषेक निषाद के नेतृत्व में रैली निकाली गई। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- जयघोष के साथ मना परशुराम जन्मोत्सव, बांटे 500 पौधे यह भी पढ़ें- श्रद्धा, उल्लास व धार्मिक आस्था के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.