लखनऊ, अगस्त 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सचिवालय प्रशासन विभाग ने सोमवार को सचिवालय सेवा के नौ अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। गिरीश चंद्र मिश्र को संयुक्त सचिव से विशेष सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। इनके अलावा पांच अनुसचिवों को उप सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। इनमें विनोद कुमार त्रिपाठी, महमूद बट्ट सिद्दीकी, रवींद्र सिंह, किरन कुमारी व राजकुमार सिंह शामिल हैं। इसके अलावा तीन उप सचिवों को संयुक्त सचिव के पद पर प्रोन्नति दी गई है। इनमें सुनील कुमार यादव, किरेंद्र पाल सिंह व गीता शामिल हैं। सभी को वर्तमान तैनाती वाले विभागों में ही पदोन्नति के बाद भी तैनाती मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...