बिहारशरीफ, जून 6 -- गिरिहिंडा पहाड़ पर पत्नी ने पति की बदमाशों से करा दी पिटाई पीड़ित पति ने केस दर्ज कराने से किया इंकार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बदलते दौर में दरकते रिश्तों का हाल यह है कि पत्नी ही पति की पिटाई कराकर छिनतई की घटना को अंजाम दे रही हैं। यह भी पढ़ें- पत्नी फिर लापता, पति ने दर्ज कराई प्राथमिकीपत्नी की साजिश पत्नी की बेवणफाई का यह मामला गिरिहिंडा पहाड़ से जुड़ा हुआ है, जहां एक पत्नी ने साजिश कर पति को बदमाशों के हवाले कर दिया और स्वयं सदर थाने पहुंच शिकायत लेकर पहुंच गयी कि मेरे पति को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया है। सूचना पर सदर थाने की पुलिस पहाड़ पर जाकर कई संदिग्धों को उठाकर थाना लाकर पूछताछ करने लगी। बाद में पति का ही फोन आया कि हम घर चले आये है और पत्नी पर ही पिटाई कराने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मा...