चक्रधरपुर, जनवरी 15 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर पर्षद के वार्ड संख्या 15 स्थित तितलीपाड़ा में गिरिराज सेना द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस दौरान गिरिराज सेना प्रमुख उमाशंकर गिरि ने वार्ड संख्या 15 से वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने की इच्छूक सुनिति बाघ को समर्थन करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गिरिराज सेना द्वारा चक्रधरपुर नगर पर्षद के सभी 23 वार्ड में समर्थित प्रत्याशी उतारा जायेगा। मौके पर गिरिराज सेना के फूलनदेव गिरि, पूजा गिरि, धीरज ठाकुर, मिथुन बाघ, उज्ज्वल कुमार सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.