गिरिराज धरण हम तेरी शरण, रख लाज हमारी गोवर्धन
मथुरा, जुलाई 29 -- गोवर्धन, राजकीय मुड़िया मेला गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर चरम पर पहुंच गया। यहां गिरि परिक्रमा के लिए आस्था रेला उमड़ पड़ा। हालांकि, गतवर्ष की अपेक्षा इस बार अधिकमास होने की वजह से परिक्रमार्थियों की भीड़ कम रही। इसके बाद भी गोवर्धन का चप्पा-चप्पा श्रद्धालुओं की भीड़ से अटा नजर आया। गिरिराज धरण हम तेरी शरण, रख लाज हमारी गोवर्धन के स्वरों के साथ 21 किलोमीटर लंबा परिक्रमा मार्ग मानव श्रंखला में तब्दील रहा। जैसे-जैसे रात हो रही थी, वैसे-वैसे भीड़ का रेला बढ़ता जा रहा था। बुधवार को यहां निकलने वाली मुड़िया शोभायात्राएं आकर्षण का केन्द्र होंगी। सब देवन कौ मुकुटमणि राजा श्रीगिरिराज, यह केवल जयकारा नहीं, बल्कि उस दिव्यता का बखान है जो विगत छह से गोवर्धन में साक्षात दिखाई दे रहा है। मुड़िया पूर्णिमा मेला की पूर्व संध्या पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.