बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- राजगीर, निज संवाददाता। गिरियक थाना की पुलिस ने एसटीएफ की सूचना पर दो बदमाशों को हथियार व शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि निचली बाजार के अजय यादव उर्फ आजो व अरविंद कुमार साथियों के साथ फायरिंग की योजना बना रहा था। मंगलवार की रात सूचना मिली कि दोनों हथियार लेकर शराब बिक्री के लिए राजगीर मोड़ की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम का गठन कर दोनों को पकड़ा गया। उनके पास से 200 एमएल की 68 पाउच देसी शराब, एक लोडेड देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया गया। उनकी निशानदेही पर गिरियक में किराये के मकान से अंग्रेजी शराब की 375 एमएल की 58 बोतल, शराब पैकिंग में प्रयुक्त रैपर एवं सील मशीन भी बरामद की गई। अजय थाना क्षेत्र के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.