बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक प्रखंड में किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से चल रहे किसान निबंधन अभियान के तहत शुक्रवार तक एक हजार 619 किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन किया गया। सीओ सन्नी कुमार ने बताया कि किसान निबंधन के माध्यम से किसानों की एक डिजिटल पहचान बनाई जा रही है, जिससे उन्हें फसल बीमा, किसान सम्मान निधि, अनुदान, बीज वितरण, सिंचाई और अन्य कृषि योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। निबंधन से किसानों का पूरा रिकॉर्ड एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने प्रखंड के सभी किसानों से जल्द से जल्द निबंधन कराने की अपील की है। ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें। राजस्व कर्मचारी मानस ने कहा कि मिशन मोड में लोगों का फार्मर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.