बिहारशरीफ, अप्रैल 8 -- पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक बाजार में बुधवार को प्रखंड के 10वीं, 12वीं बोर्ड, जेईई मेन्स व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दर्जनों छात्रों को विधायक कौशल किशोर ने मेडल, प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। मुख्य पार्षद मोना देवी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही अन्य छात्रों को प्रेरणा मिलती है। कोचिंग निदेशक विकास कुमार ने कहा कि छात्रों में बहुत प्रतिभा होती है। बस उन्हें निखारने की आवश्यकता है। मौके पर राजद नेता विपीन कुमार, विजय गोप, डॉ. रितेश कुमार, प्रो. शैलेंद्र सागर, योगेंद्र योगी, अवधेश यादव व अन्य मौजूद थे। (अनिल उपाध्याय)

हिंदी हिन्...