बिहारशरीफ, अप्रैल 14 -- पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में अचानक आग लगने से करीब ढाई बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान टुनटुन सिंह व अभय सिंह ने बताया कि कटाई के बाद गेहूं के पौधे खेत में रखे हुए थे, तभी आग लग गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलने पर गिरियक व पावापुरी पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन दस्ता भी पहुंचा, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- आग लगने से 100 बीघे खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख यह भी पढ़ें- नूरसराय में जल गयी डेढ़ बीघा की फसल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.