गिरिडीह से शिवभक्तों का जत्था सुल्तानगंज रवाना
गिरडीह, जुलाई 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सावन माह की धार्मिक आस्था के बीच रविवार को गिरिडीह से शिवभक्तों का एक जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए सुल्तानगंज रवाना हुआ। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने बोल-बम के जयघोष के साथ यात्रा शुरू की। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर यात्रा की मंगलकामना की। इसके बाद सभी श्रद्धालु वाहनों से सुल्तानगंज के लिए निकले, जहां उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरकर पैदल बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचेंगे और जलाभिषेक करेंगे। पूर्व रेड क्रॉस के चेयरमैन मदन विश्वकर्मा ने बताया कि सावन में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण का विशेष धार्मिक महत्व है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: मां कात्यायनी कांवरिया सेवा समिति ने निकाली भव्य शोभायात्रा एवं झांकियां उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.