जमुई, मार्च 16 -- जमुई, हिन्दुस्तान संवाददाता झारखंड के गिरिडीह जिले से भटककर आए लगभग 25 जंगली एशियाई हाथी का एक झुंड रविवार को जमुई जिले के ग्रामीण इलाकों में पहुंच गया। यह झुंड इकेरिया और अडसार गांव के आसपास देखा गया, जहां हाथियों ने खेतों में लगी गेहूं की फसल को रौंद दिया, जिससे किसानों को नुकसान हुआ है। हाथियों के गांव के समीप पहुंचने की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि हाथियों को दूर भगाने के प्रयास में एक ग्रामीण गिरकर घायल हो गया, जिससे उसका पैर टूट गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और वन विभाग की टीम स्त्रिरय हो गई। सदर अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार भी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग की टीम हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.