धनबाद, अप्रैल 25 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। सांसद प्रतिनिधि सह आजसू जिला उपाध्यक्ष नरेश महतो के ज्ञापन पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने धनबाद डीसी को पत्र के माध्यम से आठ लेन रोड की समस्याओं से अवगत कराया है। पत्र में कतरास कांको से धनबाद गोल बिल्डिंग आठ लेन सड़क पर स्ट्रीट व हाई मास्टर लाइट जलने व हब आईटीआई बाघमारा बौआकला में निर्माण कराने को लेकर कहा गया है। पत्र में कहा कि यात्री सुविधा के लिए सड़क में स्ट्रीट लाइट व हाई मास्ट लाइट लगाई गई है। लेकिन आज तक कोई भी लाइट नहीं जल रही है। इस कारण आए दिन वाहन सवार दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। मौके पर सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो, लखनलाल महतो, गुड्डू रवानी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.