गिरडीह, दिसम्बर 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीडीसी स्मृता कुमारी और डीएसओ गुलाम समदानी ने सोमवार को कुम्हरलालो पैक्स पीरटांड से जिले में धान अधिप्राप्ति योजना का शुभारंभ कर दिया। इसके तहत सभी 58 केन्द्रों में धान अधिप्राप्ति कार्य शुरु हो गया। डीडीसी ने सभी पैक्स संचालकों और संबंधित अधिकारियों को सुचारू व पारदर्शी रूप से धान अधिप्राप्ति कार्य हेतु निर्देशित किया। कहा कि सभी राइस मिलों के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति हुई है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी द्वारा धान का मिलिंग कार्य का अनुश्रवण किया जाएगा। उन्होंने किसानों से चयनित केंद्र व पैक्स में धान बेचने की अपील की। कहा कि सरकार का लक्ष्य धान खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाना है, ताकि किसानों के खाते में सीधे पैसा जाए। बिचौलियों की भूमिका खत्म हो सके। साढ़े तीन लाख क्विंटल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.