गिरडीह, अप्रैल 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी) 2026 के सफल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 3 मई 2026 को जिले के तीन निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होगी। उपायुक्त रामनिवास यादव ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बताया गया कि जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- नीट यूजी 2026 को एडमिट कार्ड जारी डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पचंबा में 480, गिरिडीह प्लस टू उच्च विद्यालय में 36...