गिरडीह, अप्रैल 5 -- गिरिडीह। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की जा रही है। जल्द ही गिरिडीह में सात मंजिला अत्याधुनिक थाना भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें साइबर थाना और महिला थाना को भी एक ही परिसर में संचालित किया जाएगा। इसके निर्माण में करीब 20 करोड़ रुपए खर्च होने के अनुमान हैं। इस पहल से पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी। नगर थाना के बगल में ही इसे बनाए जाने की योजना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसका ऑनलाइन शिलान्यास उसी दिन किया था जिस दिन पुलिस महकमा को बड़ी संख्या में नए बालेरो वाहन मिले थे। जानकारी मिली है एक पखवारे के अंदर विधिवत निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जी प्लस 6 का निर्माण होगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित भवन में आधुनिक सुविधाओं से लैस कार्यालय,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.