गिरडीह, मार्च 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय नववर्ष का गिरिडीह में धूमधाम से स्वागत किया गया। हिंदू नववर्ष पर कहीं प्रभात फेरी तो कहीं शोभायात्रा निकाली गई। कहीं तिलक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर हिंदू नववर्ष का स्वागत किया गया। हिंदू नववर्ष पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा के भैया-बहनों के द्वारा विद्यालय परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई। यह संचलन अरगाघाट रोड होते हुए मकतपुर कचहरी चौक होते हुए वापस विद्यालय पहुंचा। बच्चों ने भारत माता की जय, अन्न जहां का हमने खाया पानी जहां का हमने पिया, नव वर्ष मंगलमय हो, विक्रमादित्य अमर रहे, डॉ हेडगेवार अमर रहे, वंदे मातरम् आदि नारों से नगर गुंजायमान रहा। इस अवसर पर भारत माता, सम्राट विक्रमादित्य और डॉ केशव बलिराम हेडगेवार की सुंदर झांकी निकाली गई। बताया गया कि विक्रम संवत चैत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.