गिरीडीह, मई 10 -- झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक जंगली हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला। पुलिस के अनुसार, यह घटना बिरनी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंगराकला गांव के पास के वन क्षेत्र में घटी। मृत महिला की पहचान राजिया देवी (50) के रूप में हुई, जो उसी गांव की निवासी थीं। बिरनी पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी आकाश कुमार ने बताया कि जंगल में एक हाथी के हमले में पीड़िता की मौत हो गई। पीड़िता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह के सदर अस्पताल भेजा गया है। वन अधिकारी ने बताया कि अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृत महिला के परिवार को तत्काल राहत के तौर पर 50,000 रुपये का चेक दिया, जबकि शेष मुआवजा राशि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दी जाएगी। झारखंड सरकार हाथी के काटने से हुई मौत के मामले में चार लाख र...