गिरडीह, मार्च 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सरहुल पर्व रविवार को गिरिडीह में उल्लास के साथ मनाया गया। मांदर की थाप पर लोग खूब झूमे। शहर की सड़कों पर आदिवासी युवक-युवतियों ने परंपरागत नृत्य से समा बांध दिया। सरहुल पर आदिवासी छात्र संघ के नेतृत्व में रविवार को सरहुल महोत्सव का आयोजन शहर में किया गया। जिसमें जिलेभर से आदिवासी समाज के लोगों का जुटान हुआ। आदिवासी छात्रों ने बताया कि आदिवासियों का यह पर्व प्रकृति से जुड़ा हुआ है। इसमें प्रकृति की पूजा आदिवासियों द्वारा की जाती है। सरहुल पर बस स्टैंड के समीप जिला मांझीथान में विधि विधान के साथ आदिवासियों के पुरोहित के द्वारा पूजा की गई। पुरोहित ने आदिवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। यहां पूजा में नगर आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, मेयर प्रमिला मेहरा स...