गिरडीह, मार्च 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सरहुल पर्व रविवार को गिरिडीह में उल्लास के साथ मनाया गया। शहर में रविवार को सरहुल की धूम रही। मांदर की थाप पर लोग खूब झूमे। शहर की सड़कों पर आदिवासी युवक-युवतियों ने परंपरागत नृत्य से समां बांध दिया। सरहुल पर आदिवासी छात्र संघ के नेतृत्व में रविवार को सरहुल महोत्सव का आयोजन शहर में किया गया। जिसमें जिलेभर से आदिवासी समाज के लोगों का जुटान हुआ। सरहुल पर बस स्टैंड के समीप जिला मांझीथान में विधि विधान के साथ आदिवासियों के पुरोहित नायके बाबा के द्वारा पूजा की गई। पुरोहित नायके बाबा ने आदिवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। यहां पूजा में नगर विकास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, नगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.