गिरिडीह में वृद्ध महिला से ठगी, सोने की चेन लेकर फरार
गिरडीह, अप्रैल 27 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र में ठगी का एक मामला रविवार को सामने आया है। जहां अज्ञात ठगों ने एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला को झांसे में लेकर उनकी सोने की चेन लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, हीरोडीह थाना क्षेत्र के किसगो गांव निवासी श्यामा देवी पति सुधाकर गुप्ता के घर लगभग 11:30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने खुद को एक कंपनी का कर्मचारी बताया और दावा किया कि वे एक विशेष पाउडर बेचते हैं। जिससे तांबा, पीतल, सोना और चांदी के आभूषण आसानी से साफ किए जा सकते हैं। ठगों ने पहले महिला के सामने एक लोटा और चांदी का पायल साफ करके दिखाया। जिससे महिला का विश्वास जीत लिया। इसके बाद उन्होंने महिला से कहा कि उनका सोने का चेन भी काफी गंदा है और उसे भी साफ कर देंगे। महिला उनकी बातों में आ गईं और उन्होंने अपना लगभग 10 ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.