गिरडीह, सितम्बर 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत शुक्रवार सुबह बरवाडीह स्थित मानसरोवर तालाब घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह सात बजे शुरू हुए अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर घाट की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और देश सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनके जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गिरिडीह महानगर के विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ता सेवा एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प के 14 कार्यक्रमों की सफलता को भाजपा ने बनाई रणनीति स्वच्छता, सेवा और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से जनसेवा की भावना को मजबूत करन...