गिरिडीह में भीषण गर्मी और हीट वेव पर संगोष्ठी आयोजित
गिरडीह, मई 16 -- गिरिडीह। अम्बेडकर सामाजिक संस्थान गिरिडीह और सीड संस्था रांची के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को अम्बेडकर भवन ऑफिसर कॉलोनी में सामुदायिक परिचर्चा के तहत भीषण गर्मी और हीट वेव की समस्या व समाधान पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी का शुभारंभ मेयर प्रमिला मेहरा ने किया। इस दौरान प्रमिला मेहरा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन वैश्विक चिंता का विषय है। यह संकट जल, जंगल और जमीन से जुड़ा है। इसलिए जंगल की सुरक्षा, जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन जरूरी है। मेयर ने कहा कि हर घर में सोख्ता और शहरी मकानों, व्यवसायिक, औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य किया जाए। पंचायत स्तर पर और नगर निगम में हार्वेस्टिंग सिस्टम के बिना नक्शा स्वीकृत न हो, इस नियम को कड़ाई से लागू करना होगा। ग्रामीण प्रतिभागियों ने बताया कि हीट व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.