गिरिडीह, मई 9 -- झारखंड के गिरिडीह में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाजार में शुक्रवार देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक, कार समेत करीब 13 वाहनों को रौंद दिया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और निमियाघाट पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से धनबाद रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि घटनास्थल से ही कई घायलों को उनके परिजन लेकर धनबाद के लिए निकल गए। इससे घायलों की संख्या और अधिक होने की संभावना है।13 गाड़ियों को मारी टक्कर फिर दीवार तोड़ दी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बगोदर की ओर से आ रहे ट्रक संख्या जेएच 02 बीएल 1853 बस पड़ाव के समीप एक बाइक को सटाते हुए तेज गति से इसरी की ओर भागने लगा। इसी दौरान इसरी पुल से पहले ट्रक ने एक ...