गिरडीह, अप्रैल 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। महिलाओं के अधिकारों पर वार, कांग्रेस है जिम्मेवार के नारे के साथ बुधवार शाम को गिरिडीह में भाजपा महिला मोर्चा ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने देने पर महिलाएं आक्रोशित दिखीं और कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता कुमारी ने कहा कि महिलाओं को 33% आरक्षण न मिलना देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है। इस विधेयक से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलता, जिससे राजनीति में महिलाओं की मजबूत भागीदारी होती। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी है और महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखना चाहती है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास नहीं होने पर राहुल का जलाया पुतला...