गिरडीह, अप्रैल 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और लू से परेशान गिरिडीहवासियों को रविवार शाम 4 बजे के करीब बूंदाबांदी से बड़ी राहत मिली है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। इस बीच दिन भर धूप-छांव होती रही। लोगों को उम्मीद थी कि जमकर बारिश होगी, पर बूंदा-बांदी से ही संतोष करना पड़ा। शाम 4 बजे के करीब हल्की बूंदें गिरने लगीं, जिससे मौसम सुहाना हो गया। लगातार कई दिनों से 40 डिग्री से ऊपर चल रहे तापमान के कारण लोग बेहाल थे। सुबह से ही धूप के तेवर नरम थे। दोपहर बाद करीब 15 से 20 मिनट तक हुई हल्की बारिश से तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- वैशाख के अंतिम में खूब सता रही उमस भरी गर्मी ठंडी हवा चलने से उमस से भी राहत मिली। लोगों ने घरों और दुकानों से निकलकर मौसम का आनंद लिया।बाजारों में बढ़ी चहल-पहल: गर्मी के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.