गिरिडीह, फरवरी 28 -- शुक्रवार को मतों की गिनती के बाद गिरिडीह नगर निगम के सभी 36 वार्डों के नतीजे सामने आ गए। हालांकि शहर की जनता ने नतीजे में कई चौंकानेवाले फैसले दिए हैं जिनको जिला प्रशासन ने मतगणना के बाद सार्वजनिक किया। अधिकांश वार्डों पर नए चेहरे को पार्षद बनाकर जनता ने मौका दिया है, वहीं 36 में 15 पूर्व पार्षद की वापसी हुई है। ये ऐसे पूर्व पार्षद थे, जिनकी पत्नी और भाई चुनाव जीते थे।रोमांचक चुनाव में छोटे अंतर से मिली जीत कुछ वार्डों में हैरान करनेवाला फैसला भी सुनाया है। इससे सम्बंधित वार्डवासी से लेकर शहर भी सकते में है। वार्ड नंबर 23 में मुन्ना रजवार ने पूर्व वार्ड पार्षद सह आजसू जिलाध्यक्ष मृत्युजंय कुमार यादव को 5 वोट से हराकर चकित कर दिया है, वहीं वार्ड नंबर 12 में पूर्व पार्षद अजय कुमार रजक चार वोट अधिक लाकर पुन: पार्षद बनने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.