गिरिडीह, नवम्बर 11 -- गिरिडीह में नेशनल हाईवे पर सोमवार थाना क्षेत्र की दुबगु घाटी में अब तक सबसे बड़ी जान जा चुकी है। दुबगु घाटी में सोमवार सुबह हुए हादसे में बगोदर की मुंडा पंचायत के बिहारो गांव के सलेयाटांड़ टोला के पांच लोगों समेत कुल छह लोगों की जान चली गई। मंगलवार को बिहारो गांव के श्मशान घाट पर एक साथ पांच चिताएं जलीं। इस दौरान की घटना के साथ एक भरे-पूरे परिवार की खुशियां राख हो गईं। महिला ऐसी गमगीन थीं जो भी देखने उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।एक आंगन से चार अर्थियां उठीं कुंजो प्रजापति 90 साल के बुजुर्ग, जिनका निधन रविवार को हुआ था। पूरा परिवार इंतजार में था कि मुंबई में काम करने गए छोटे बेटा राजू पंडित आएगा तो अंतिम संस्कार होगा। बेटा प्लेन पकड़कर आया भी, लेकिन पिता को मुखाग्नि देना नसीब नहीं हुआ। सोमवार को पिता के शव को सवारी गाड...