गिरिडीह में आठवां पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न
गिरडीह, जुलाई 22 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार महिला मंडल गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह द्वारा बुधवार को दुर्गा मंडप अलकापुरी में आठवां पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का संचालन महिला मंडल की बहनों ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत उर्मिला बरनवाल द्वारा गुरु एवं गायत्री वंदना से हुई। वैदिक मंत्रों के बीच समस्त देव शक्तियों का आवाहन किया गया। इसके बाद लगभग 100 भाई-बहनों ने यज्ञ भगवान को आहुतियां देकर सबके उज्जवल भविष्य, स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। महिला मंडल पंचबा समन्वयक पूनम गुप्ता ने कहा कि गायत्री परिवार संस्कार परंपरा को पुनर्स्थापित करने के लिए 16 संस्कार संपन्न कराता है। इसमें पुंसवन, नामकरण, अन्नप्राशन, विद्यारंभ संस्कार प्रमुख हैं। इसके साथ ही हर वर्ष जन्मदिन एवं विवाह दिवस संस्कार, दीक्षा, यज्ञोपवीत, विवाह एवं मरणो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.