रांची, अप्रैल 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। गिरिडीह जिले में अवैध माइका (अभ्रक) खनन और तस्करी के आरोपों को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में एक स्थानीय व्यवसायी पर स्टोन क्रशर की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से ढिबरा (स्क्रैप माइका) जमा करने, उसका परिष्करण कराने और चीन सहित अन्य देशों में तस्करी करने का आरोप लगाया गया है। याचिका में कहा गया है कि जिला टास्क फोर्स ने गुप्त सूचना के आधार पर पचंबा थाना क्षेत्र के लोहपिट्टी स्थित परिसर में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। कार्रवाई के दौरान लाखों रुपये मूल्य का माइका जब्त किया गया था। यह भी पढ़ें- किजपा की बैठक में जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का निर्णय याचिका में आरोप लगाया गया है कि स्थानीय राजनेताओं के दबाव के कारण अध...