गिरिडीह में अनियंत्रित ट्रक का कहर, 4 की मौत, 4 घायल
गिरडीह, मई 9 -- डुमरी (गिरिडीह)। निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाजार में शुक्रवार देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक, कार समेत करीब 13 वाहनों को रौंद दिया। भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और निमियाघाट पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बगोदर की ओर से आ रही ट्रक संख्या जेएच 02 बीएल 1853 बस पड़ाव के समीप एक बाइक को सटाते हुए तेज गति से इसरी की ओर भागने लगी। इसी दौरान इसरी पुल से पहले ट्रक ने एक बाइक और टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क किनारे खड़ी दो कार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.