गिरडीह, अप्रैल 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा शुक्रवार की सुबह पैदल भ्रमण करते हुए बस स्टैंड पहुंच गई और पूरे परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था देखी। हालांकि परिसर गंदगी की भरमार देखकर वह नाखुश हुईं। कर्मियों को हिदायत दी गई कि पूरे परिसर को साफ-सफाई से स्वच्छ रखें। कहा कि बस स्टैंड ही शहर की खूबसूरती को दिखाता है। कारण कि यहां अन्य शहरों से लोग पहुंचते हैं। ऐसे में इसे सुंदर और सफाई से चकाचक रखें। इसके पूर्व उन्होंने सफाई कर्मियों से निगम कार्यालय में मुलाकात भी की और उनकी समस्याओं को जाना। इस पर कर्मियों ने वेतन सहित कई जरुरी समस्याओं को मेयर के समक्ष रखा। मेयर ने भी समस्याओं पर गंभीरता दिखाते हुए शीघ्र निदान का भरोसा दिया। कहा कि साफ-सफाई पर शहर की तकलीफ को सुने और इसका हल करें। इस दौरान सफाई सरदार लखन शर्मा आदि थे।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.