गिरडीह, जनवरी 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी गुरूवार को गिरिडीह पहुंची। गिरिडीह स्टेडियम में ट्रॉफी का भव्य स्वागत गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों ने किया। बता दें कि इस साल हरियाणा को पराजित करके झारखंड टीम ने यह प्रतिष्ठित खिताब जीतकर पूरे राज्य का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) द्वारा खिताबी ट्रॉफी को पूरे प्रदेश में प्रदर्शित किया जा रहा है, ताकि खेल प्रेमियों में उत्साह और प्रेरणा का संचार हो सके। इसी क्रम में ट्रॉफी गुरूवार को गिरिडीह लायी गई। ट्रॉफी गिरिडीह पहुंचने पर गिरिडीह स्टेडियम में एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, जेएससीए के अजय बगड़िया, जीडीसीए के नवीन सिन्हा, विकास सिन्हा, गुड्डू यादव, आलोक कुमार, आशुतोष तिवारी, दिलीप रजक ब्र...