गिरडीह, अप्रैल 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत सेल क्रिकेट ग्राउंड बोकारो में रविवार को गिरिडीह व रामगढ़ के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गिरिडीह ने रामगढ़ को 5 रन से हरा दिया। गिरिडीह की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गिरिडीह टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 115 रन बनाए। इनकी ओर से स्नेहा यदुवंशी ने नाबाद 42 व ईशा नाज ने 27 रन बनाए। रामगढ़ की ओर से प्रियंका बरनवाल ने 2 विकेट लिए। जीत के लिए 116 रन का लक्ष्य लेकर उतरी रामगढ़ की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 110 रन ही बना पायी और 5 रन से मैच गवां दिया। यह भी पढ़ें- गुमला की टीम ने पलामू को 247 रन से हराया रामगढ़ की ओर से प्रियंका बरनवाल ने सर्वाधिक 47 व ईशिका प्रिया ने 30 र...