गिरडीह, फरवरी 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट (रंधीर वर्मा ट्रॉफी 2025-26) के तहत मंगलवार को गिरिडीह कॉलेज ग्राउंड में गिरिडीह व गोड्डा के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में गिरिडीह ने गोड्डा को 2 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर गोड्डा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोड्डा की टीम निर्धारित 50 ओवर नहीं खेल पाई और 177 रन पर ऑलआउट हो गई। गोड्डा की ओर से कुमार ऋषिकांत ने 62, सौरभ कुमार ने 30 और आदेश गौतम ने 23 रनों की पारी खेली। गिरिडीह की ओर से गेंदबाजी करते हुए सूरज यादव ने 4, शद्दाब हुसैन ने 3 व कुमार अंकित ने 2 विकेट चटकाए। जीत के लिए मिले 178 रन के लक्ष्य को गिरिडीह ने 8 विकेट खोकर 49.3 ओवर में हासिल किया। इनकी ओर से योगेंद्र कुमार ने 58, कुमार अंकित ने 41 व मो फराज ने 31 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.