गिरडीह, अप्रैल 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी सह गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन अपने दो दिनी दौरे पर बुधवार को गिरिडीह पहुंची, जहां सर्किट हाउस में डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार और जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कल्पना रांची से सड़क मार्ग होकर गिरिडीह पहुंची। दोपहर का भोजन करने के बाद वह दासडीह गांडेय गई, जहां स्वर्गीय बसंत पाठक स्मृति उद्यान के पर्यटकीय विकास कार्य का शुभारंभ किया। 16 अप्रैल गुरुवार को वह जरीडीह पचंबा में प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर अतिथि शरीक होगी। मंत्री सुदिव्य कुमार, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, राज्यसभा सांसद, डॉ. सरफराज अहमद एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। यह ...