गिरिडीह जिला कुश्ती संघ की सात सदस्यीय टीम रवाना
गिरडीह, जून 8 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रदेश स्तरीय अंडर-23 झारखंड राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गिरिडीह जिला कुश्ती संघ की सात सदस्यीय टीम रविवार को डुमरी से बोकारो के लिए रवाना हुई। संघ के सचिव युगल किशोर महतो के नेतृत्व में रवाना हुई टीम में फ्री स्टाइल के 57 किलोग्राम भार वर्ग में सुरेश महतो, 61 किलोग्राम में गिरिजानंदन साव तथा 65 किलोग्राम भार वर्ग में उमाशंकर कुमार शामिल हैं। वहीं ग्रीको रोमन स्टाइल के 55 किलोग्राम भार वर्ग में मनोज कुमार और 63 किलोग्राम में मिक्की ठाकुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम के साथ कोच रमेश कुमार महतो भी गए हैं। रवाना होने से पूर्व गिरिडीह जिला कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष नारायण कुमार महतो, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार महतो, सदस्य रविंद्र कुमार तथा अनूप कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.