गिरडीह, नवम्बर 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य के स्थापना दिवस समारोह की चहक शनिवार को हरओर दिखी। शहर के झंडा मैदान में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम हुआ। जिसका शुभारंभ झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, 20 सूत्री समिति जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार, डीएफओ मनीष तिवारी आदि ने दीप प्रज्ज्वलित से किया। इसके पश्चात अतिथियों ने भगवान मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर मंत्री ने झारखंड आंदोलनकारी एवं स्वतंत्रता सेनानियों को भगवान बिरसा मुंडा का मोमेंटो, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि यह कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्वीकार करने और बिरसा मुंडा के 'उलगुलान' आंदोलन को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.