गिरडीह, जुलाई 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के नये महाप्रबंधक के रूप में के एस गैवाल ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने निवर्तमान महाप्रबंधक गिरिश कुमार राठौर से पदभार लिया। इस मौके पर सीसीएल के कई अधिकारी मौजूद थे। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान निवर्तमान महाप्रबंधक राठौर ने नये महाप्रबंधक गैवाल को शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया। गैवाल इससे पूर्व बीएडंके एरिया में जीएम ऑपरेशन के पद पर कार्यरत थे। पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए महाप्रबंधक के एस गैवाल ने कहा कि गिरिडीह कोलियरी में सुरक्षा को बढ़ावा देते हुए कोलियरी को मुनाफा में लाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। यह भी पढ़ें- सीसीएल बीएंडके में विदाई समारोह गिरिडीह कोलियरी में अधिकारियों की टीम काफी अच्छी है। उम्मीद है कि गिरिडीह कोलियरी म...