गिरिडीह कॉलेज में अभाविप का धरना दूसरे दिन भी जारी
गिरडीह, सितम्बर 16 -- गिरिडीह कॉलेज में अभाविप का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही। अभाविप के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने कहा कि परिषद की स्पष्ट मांग है कि कॉलेज के प्राचार्य और बर्सर जल्द से जल्द इस्तीफा दें। मांगें पूरी नहीं होने पर कॉलेज परिसर के साथ-साथ विनोबा भावे विश्वविद्यालय में भी धरना दिया जाएगा। जिला संयोजक नीरज चौधरी ने कहा कि कुलपति से टेलीफोन पर हुई बातचीत से ऐसा प्रतीत होता है कि विश्वविद्यालय प्रशासन किसी को बचाने का प्रयास कर रहा है। यह भी पढ़ें- Gridih News: गिरिडीह कॉलेज में अभाविप का अनिश्चितकालीन धरना शुरू एसएफएस सह संयोजक अनीश राय ने कहा कि 18 सितंबर तक मांगें पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.