गिरिडीह कॉलेज इग्नू में 2026 के लिए नामांकन शुरू
गिरडीह, मई 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। इग्नू अध्ययन केंद्र 3607 गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में स्नातक एवं स्नातकोत्तर सहित अनेक पाठ्यक्रमों में जुलाई 2026 सत्र में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। स्नातकोतर विषयों में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन), ग्रामीण विकास ( रुरल डेवलपमेंट) प्रमुख हैं। इसके साथ ही, बीए, बी कॉम, बीटीएस एवं डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कोर्स में भी नामांकन लिया जा सकता है। नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा है। केंद्र के समन्वयक प्रो. बालेंदु शेखर त्रिपाठी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 15 जुलाई 2026 है। यह भी पढ़ें- इग्नू के जुलाई 2026 सत्र में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित इच्छुक अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.