गिरडीह, मार्च 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। रामगढ़ पतरातु में 20 मार्च से 22मार्च तक संपन्न हुए 7वीं झारखंड स्टेट लेवल योगासन जज में भाग लेकर गिरिडीह के 6 प्रतिभागी अच्छे ग्रेड से पास हुए। इसी के साथ 6 प्रतिभागी राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट के जज बन गए। गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि इस सेमिनार का आयोजन झारखंड योगासन स्पोर्ट संघ के द्वारा किया था। जिसमें पूरे झारखंड के विभिन्न जिलों से 81 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इसमें गिरिडीह के भी 6 प्रतिभागी 20 मार्च को इस सेमिनार के लिए पतरातु गए हुए थे। जिसमें सभी प्रतिभागी उम्दा प्रदर्शन करते हुए अच्छे ग्रेड से पास हुए। प्रतिभागियों में शिवानी कुमारी ए , सोनम कुमारी ए , स्मृति कुमारी बी , पूजा कुमारी बी , चंदन कुमार बी और हर्ष सिंह को B ग्रेड मिला। बताया कि सेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.