गिरडीह, सितम्बर 28 -- गिरिडीह। छोटे शहर गिरिडीह से निकलकर झारखंड की खूबसूरती, पर्यटन स्थलों, कला और संस्कृति को सोशल मीडिया के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचाने वाले गिरिडीह के निशांत गुप्ता को विश्व पर्यटन दिवस 2026 पर झारखंड के बेस्ट सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभाग के सचिव मुकेश कुमार, पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा और जेटीडीसी के प्रबंध निदेशक प्रेम रंजन ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। निशांत गुप्ता लगातार गिरिडीह समेत झारखंड के पर्यटन स्थलों, स्थानीय कला-संस्कृति, खबरों और उपलब्धियों को सोशल मीडिया पर प्रमुखता से प्रस्तुत करते हैं। यह भी पढ़ें- पर्यटन क्षेत्र में योगदान देने वालों को मिला सम्मान उनके इंस्टाग्राम पेज पर तीन लाख से अधिक फॉलोअर्स...