रांची, अप्रैल 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस ने मोरहाबादी हरिहर सिंह रोड में हथियार के बल पर प्रीति ज्वेलर्स में लूटपाट मामले का 12 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। पुलिस की टीम ने न सिर्फ तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है, बल्कि लूटा जेवर भी बरामद किया। जांच में पता चला कि वारदात को गिरिडीह के गैंग ने अंजाम दिया था। गिरफ्तार अपराधियों ने गिरिडीह के आशुतोष कुमार, महेश वर्मा और बिहार के जमुई निवासी मो सिराज अंसारी उर्फ शेरू शामिल है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिस्टल, दो मैगजीन और चार जिंदा गोली के अलावा बाइक बरामद की है। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मंगलवार की शाम हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलर्स में अपराधियों ने संचालक को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। सदर डीएसपी संजीव बेसरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किय...